रतनपुर में भोले बाबा मंदिर के नोटिस चस्पा होने से लोगों में रोष, रिपोर्ट योगेश मुदगल

रतनपुर में भोले बाबा मंदिर के नोटिस चस्पा होने से लोगों में रोष, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – ब्लॉक मारहरा के गांव रतनपुर में मंदिर हटाए जाने का नोटिस लोक निर्माण विभाग ने चस्पा किया है। उससे क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। दर्जनभर गांव के लोगों ने भोलेबाबा का मंदिर हटाए जाने को लेकर रोष जताया है।

अखिल भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में लोक निर्माण विभाग के मन्दिर पर नोटिस चस्पा करने देने को लेकर चर्चा हुई। मन्दिर से क्षेत्र के लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। मान्यता है मंदिर पावन भूमि पर कई लोगों को जीवन दान मिला है। बैठक में निर्णय हुआ 10 अगस्त को प्रात: 10 बजे से कलक्ट्रेट धरनास्थल पर महापंचायत करेंगे।

उसके बाद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। रतनपुर पुल पर हुई पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, सुरेंद्र शास्त्री, रघुवीर सिंह, अरविंद शाक्य, प्रदीप अहीर, ओमपाल शास्त्री, संदीप, मनदीप यादव, विनय बाबू, अनुराग, हाकिम सिंह वर्मा, सीटू, सुरेश फौजी प्रधान, सहदेव सिंह प्रधान, दुर्गेश, पवन कुमार, ध्रुव सिंह, अवनीश, विशेष, पदम सिंह फौजी, बृजेश, रविंद्र सिंह, भूरे, राजेश आर्य, अतवीर सिंह, राजू, नरदेव पांडे, हरकेश, सुरजीत शर्मा, शुगर सिंह, पातीराम मौजूद रहे।

मंदिर का जो चबूतरा बनाया है वह बंबा की पटरी पर बना लिया है। ऐसा लग रहा है कि कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा होने का भी डर है। गांव के लोग हमारे पास आए थे। उन्होंने उसे हटाने के लिए कहा है।

मुजाहिद अख्तर, एक्सईएन लोक निर्माण खंड 1

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks