स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोलने पहुंचे सीएमओ, तीन अनुपस्थित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोलने पहुंचे सीएमओ, तीन अनुपस्थित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – जिले के ब्लॉक सकीट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोलने को सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में चिकित्सक सहित तीन लोग अनुपस्थित मिले। जिनका निरीक्षण दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को सीएमओ ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मलावन पहुंचे। स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल आफीसर डा. रोहित कुमार और स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले। यहां पर सीएमओ ने लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने स्वास्थ्य केन्द्र पर अनुपस्थित मिले चिकित्सक, स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेनाकलां, उप स्वास्थ्य केन्द्र वैश्य खेड़िया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएचओ प्रियंका मौजूद मिलीं। जबकि एएनएम संजू अनुपस्थित मिलीं। जिस पर एएनएम का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ इन दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई से असंतुष्ट दिखे। साथ ही खिड़की, दरवाजे टूटे मिले। जिनको तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुगमता से जनमानस तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मौसमी बीमारी के सीजन में सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को केन्द्रों पर मौजूद रहने को निर्देशित किया है। साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराने को कहा है। निरीक्षण में सीएमओ के साथ जिला मलेरिया अधिकारी रामप्रसाद शर्मा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks