न जीएसटी नंबर मिला और न ही किसी वाहन के कागज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – वाहन काटने के लिए जीएसटी नंबर के साथ-साथ वाहन कबाड़े में देने वाले वाहनस्वामी से लिखित में सूचना ली जाती है। ऐसा कुछ भी आरोपियों के पास नहीं मिला। पुलिस के अनुसार चोरी के भी वाहन काटे जाने की आशंका है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बता दें कि सोमवार को जलेसर पुलिस ने गांव पिलखुन स्थित बंबा के पास जंगल में दबिश दी थी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को पकड़ा था। मौके से भारी मात्रा में कटे हुए वाहन, ट्रक की चेसिस और वाहन काटने का सामान मिला था। पुलिस की जांच में सात अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आए हैं।
बता दें कि कबाड़े का वाहन काटते समय स्वामी की लिखित में अनुमति, गाड़ी के कागज लिए जाते हैं साथ ही जीएसटी नंबर भी होना चाहिए। दोनों के कागज आरोपी नहीं दिखा सके थ। एसएचओ जलेसर गजराज सिंह का कहना है कि चोरी के वाहन काटे जाने की बात सामने आई है। मामले की विवेचना की जारी है। फरार आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।