आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ओवरब्रिज से गिरे ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला

*आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ओवरब्रिज से गिरे ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला*


◾आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर बाद गांव के समीप हुआ हादसा
◾तीन घंटे तक आगरा-ग्वालियर हाईवे पर रहा जाम
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव बाद के समीप बने ओवरब्रिज से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बेकाबू हुआ ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ट्रक के गिरते ही उसमें आग लग गई। ट्रक में फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई।
धुएं का गुबार और लपटें देख हाईवे पर हड़कंप मच गया। दोनों तरफ का यातायात रुक गया। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ अछनेरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस ने चालक के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया है कि ट्रक हरियाणा का बताया जा रहा है। हरियाणा से ग्वालियर की ओर जा रहे ट्रक में पाउडर भरा हुआ था। गांव बाद पर बने न्यू दक्षिणी बाईपास के ओवरब्रिज से ट्रक अंसतुलित होकर ग्वालियर हाईवे पर गिर गया। हाईवे पर गिरते ही ट्रक में आग लग गई।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks