अपंजीक्रत सूर्या हॉस्पीटल व दो अन्य पर स्वास्थ्य विभाग का छापा ,थमाऐ नोटिस

एटा ! आज मगंलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार द्वारा देहली रोड स्थिति गंगा नगर पर विगत काफी समय से बेखौफ होकर संचालित सूर्या हॉस्पीटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापामार कार्यवाही की गयी ! कार्यवाही के दौरान सूर्या हॉस्पीटल में लगभग पन्द्रह बैड पडे पाऐ गऐ तथा एक महिला का प्रसव होने के साथ ही अन्य मरीजों का भर्ती होना पाया गया ! बताया जाता है कि किसी अवधेश नामक डाक्टर के नाम से सूर्या हॉस्पीटल को पांच बैड में रजिस्टर्ड किऐ जाने हेतु ऑन लाइन आवेदन सीएमओ के यहां करके बिना पंजीक्रत हुऐ हॉस्पीटल का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया ! डिप्टी सीएमओ ने उक्त फर्जी हॉस्पीटल को नोटिस थमाकर जबाब मांगा है , इसी क्रम में निधोलीकलां कस्बे में अन्त क्लीनिक नाम से ऑन लाइन आवेदन सीएमओ ऑफिस में पंजीकरण हेतु किया गया परन्तु अन्त क्लीनिक भी बिना पंजीकरण के क्लीनिक के स्थान पर दस बैड से अधिक का हॉस्पीटल संचालित करते पाया गया जिसको नोटिस दिया गया है ! डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने निघौलीकलां कस्बे में ही झोलाछाप महीपाल के क्लीनिक पर भी छापा मारा जहां मेडीकल स्टोर की आड में क्लीनिक संचालित होते पाया गया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks