अपहरण की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, मलावन पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री सुनील कुमार त्यागी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार एवम् थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 109/22 धारा 363, 368, 506 भादवि* के नामित अभियुक्तगण *गौरव पुत्र मनोज नि0 धीरपुर थाना मोहम्मदावाद जिला फर्रुखावाद 2. संतोष पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मझोला थाना पटियाली जिला कासगंज* को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

  1. गौरव पुत्र मनोज निवासी धीरपुर थाना मोहम्मदावाद जिला फर्रुखावाद
  2. संतोष पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मझोला थाना पटियाली जिला कासगंज

गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री प्रवेन्द्र कुमार
  2. हे0 का0 बलराम
  3. का0 पवन तरकर
  4. का0 कपिल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks