
एटा –थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हिरदेपुर में शिव मंदिर से घंटे चोरी करने की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर सनी व रोहित गिरफ्तार। कब्जे से शिव मंदिर से चोरी किये 31 छोटे बड़े पीतल घंटे सहित पिलास,आरी का पत्ता, गिलोल एवं 15 पत्थर के गिटटे बरामद।
~• •~
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा ग्राम हिरदेपुर से शिव मंदिर से घंटे चोरी करने की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोरों को चोरी किए हुए घंटों सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः- दिनांक 25.07.2022 को वादी शिवम पुत्र सच्चिदानन्द निवासी ग्राम हिरदेपुर थाना अलीगंज जिला एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गयी कि हमारे गाँव हिरदेपुर में शिव मंदिर से दिनांक 24.07.2022 को 30 से 32 छोटे बड़े घंटे / घंटियो को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 230/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के अज्ञात चोरो की जानकारी कर घटना का अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 26.07.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शातिर चोर सोनू व रोहित को मय घटना में चोरी किये गये 31 छोटे बड़े पीतल के घंटो सहित सरौठ अलीगंज रोड बन्द पड़े ईट मिक्चर प्लांट से समय 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछः- अभियुक्गण ने पूछताछ में बताया कि हमने दिनांक 24.07.2022 को अलीगंज के ग्राम हिरदेपुर शिव मन्दिर से घंटे चोरी गयी थे एवं कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि हमने माह फरवरी 2022 में ग्राम धरोली थाना जैथरा क्षेत्र में मोर का शिकार किया था मोर के माँस को हम खाँ लेते है तथा पंखो को बेच देते है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
- सनी पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी शास्त्रीनगर थाना जैथरा जनपद एटा उम्र करीब 24 वर्ष
- रोहित पुत्र छोटेलाल निवासी शास्त्रीनगर थाना जैथरा जनपद एटा बरामदगी
1- 31 छोटे बड़े पीतल घंटे - 01 पिलास,
- आरी का पत्ता
- गिलोल
- 15 पत्थर के गट्टे
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उपनिरीक्षक श्री अनिलकुमार
- आरक्षी अनुज कुमार
3- आरक्षी गजेन्द्र सिंह