किसान के सिर में भारी वस्तु मारकर की थी हत्या, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*किसान के सिर में भारी वस्तु मारकर की थी हत्या, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।सोते समय ही किसान के सिर में भारी वस्तु मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में काफी गहरी चोट आई है। सोते समय ही हत्या का अंदाजा इसलिए…
सोते समय ही किसान के सिर में भारी वस्तु मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में काफी गहरी चोट आई है। सोते समय ही हत्या का अंदाजा इसलिए भी लगाया जा रहा है। शव चारपाई पर ही पड़ा मिला था। घरवालों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है।
बता दें कि कोतवाली अलीगंज के गांव मितौलिया निवासी जितेन्द्र सिंह की सिर में चोट पहुंचाकर हत्या की गई थी। किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। जानकारी पर अलीगंज पुलिस, एएसपी मौके पर पहुंचे थे। बेटा नितेश ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। घटना के चौबीस घंटे के बाद भी पुलिस किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। अलीगंज पुलिस का कहना है कि खुलासा को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks