108 फीट की कांवड़ को देखने उमडी भीड,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।कस्बा के श्रद्धालु 108 फीट की कांवड में गंगाजल भरने सोमवार को कासगंज के सोरों गंगाघाट पहुंचे। यहां से कावंड में गंगाजल भरकर वह मारहरा के लिए रवाना हुए। कावड़ के साथ भगवान शंकर और महाकाल की झांकियां भी शामिल की गई। गंगाघाट से कछला तक कासगंज के सीओ सदर बीके पंत ने हाथ में तिरंगा पकड कर कांवड़ यात्रा का नेत्रत्व किया गया। इस दौरान कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एंव भाजपा जिलाध्यक्ष केपीसिंह सोलंकी द्वारा विशाल कांवड़ का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। रास्ते में सोरों, नदरई, मिरहची एंव मारहरा कस्बा में भी कावड का भव्य स्वागत किया गया। यह कावड़ साय को मारहरा कस्बा पहुंची। 108 फीट की कावड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समूचा कस्बा बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। बादमें मुहल्ला कुबातगंज स्थित भारती शिव मंदिर पर पूरे विधि विधान और पूजा, अर्चन के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।रिपोर्ट योगेश मुदगल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks