एटा कासगंज मार्ग पर खुलेआम मीट विक्रेता बेच रहे है मीट

योगी जी के आदेश जनपद में हो रहे हवा हवाई।

मीट की दुकानों से पुलिस चौकी मात्र 50 मीटर दूरी पर।

एटा कासगंज मार्ग पर खुलेआम मीट विक्रेता बेच रहे है मीट।

एटा – जीटी रोड़ एटा बाईपास पुल के नीचे एटा कासगंज मुख्य मार्ग पर ही कई मीट की दुकानें हैं जो रविवार शाम को भी नियमित तरीके से मीट ब्रिक्री करने की सूचना मिलने पर जब गुनाह का सच समाचार पत्र के जिला संवाददाता का कैमरा मीट की दुकानों की दौड़ा तो देखा कि श्रावण मास एवं कावड़ियों के यात्रा मार्ग पर तीन चार मीट की दुकान वाले दुकान खोल कर सरेआम मीट बिक्री करते मिले जैसे ही दुकानदारों की नजर कैमरा पर गई, उन्होंने अपनी अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया।अब यह सवाल उठता है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सख्त आदेश के बाद भी जनपदीय पुलिस प्रशासन इतनी बड़ी लापरवाही को आँखे मूँदकर कैसे चुपचाप देखता रहा । जबकि मीट की दुकानों से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी बनी हुई है फिर भी मीट विक्रेता दुकानों को खोलकर मीट बेचने में लगे हुए हैं। इलाकाई पुलिस प्रशासन की बात की जाए तो नाक के नीचे सरेआम मुख्यमंत्री योगी जी के आदेश की धज्जियां उड़ाने का कार्य एटा पुलिस कर रही है इसका जीता जागता सबूत आपके सामने संवाददाता द्वारा लिए गए फोटो में देख सकते हैं किस प्रकार फुटेज में युवक माँस बिक्री खुलेआम मुख्य मार्ग पर कर रहे है। क्या ऐसे में जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगा या फिर ठंडे बस्ते में यूपी सीएम माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशों की अवहेलना करके बस्ते में आदेशों को पैक करने का काम करता रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks