दो टूटे हुए परिवार को जोड़कर फिर से एक किया

एटा* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज दि0 24/07/2022 को दो टूटे हुए परिवार को जोड़कर फिर से एक किया गया, पहला मामला प्रीति पुत्री लक्ष्मण सिंह निवासी सहावर ज़िला कासगंज व उसके पति जगदीश सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी शिकोहाबाद रोड थाना कोतवाली नगर एटा का है, दोनों में शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों अलग अलग रह रहे थे, आज दोनों को बुलाकर साथ रहने को मनाया जिससे वह तैयार हो गए, दूसरा मामला अंजली पुत्री नरेश दीक्षित निवासी गांव पिदोरा थाना मारहरा ज़िला एटा व उसके पति अभिषेक दुबे पुत्र ब्रजवल्लभ दुबे निवासी क़स्बा मलावन ज़िला एटा का है, दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, आज दोनों पक्षों को बुलाया गया, और दोनों पक्ष आपसी मतभेद दूर करके अपनी अपनी शर्तों पर विवाद खत्म करने को तैयार हो गए, आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह, इंस्पेक्टर बेगराम सिंह, काउंसलर अकरम खान, सचेन्द्र गुप्ता, गीता शर्मा ,संजीव तिवारी, सीमा मल्होत्रा के अलावा पुलिस स्टाफ से हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी, कांस्टेबल पूजा यादव , धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks