कारागार को बनाएंगे सुधार गृह – डॉ रघुनंदन,तीन दर्जन महिलाओं ने की हिस्सेदारी

कारागार भारती – बंदी महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू

महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
राष्ट्रीय युवा शक्ति का आयोजन।
कारागार को बनाएंगे सुधार गृह – डॉ रघुनंदन
तीन दर्जन महिलाओं ने की हिस्सेदारी।

एटा 24 जुलाई जेल सुधारों के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से कार्य कर रही है प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में कारागार भारती अभियान के अंतर्गत जिला कारागार एटा में निरुद्ध बंदी महिलाओं को रोजगार से जुड़ने एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु सिलाई कढ़ाई बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कारागार अधीक्षक अमित चौधरी एवं जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महिलाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की। उद्यमिता प्रशिक्षण अभियान से जुड़ी ट्रेनर श्रीमती कविता एवं श्रीमती संजना ने बंदी महिलाओं के बीच सिलाई के टिप्स सिखाएं। उन्होंने महिलाओं को नाप लेना कपड़े की कटाई ब्लाउज पेटीकोट पाजामा फ्रॉक सूट के हुनर को सिखाते हुए किस तरह से सिलाई की जाती है इसका प्रशिक्षण दिया और उन्हें बेहतरीन टेलरिंग करने हेतु प्रेरित किया।
कारागार भारती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण ग्रहण करने वाली बंदी महिलाओं के बीच विचार व्यक्त करते हुए जिला कारागार एटा के अधीक्षक अमित चौधरी ने कहा कि कारागार भारती अभियान के अंतर्गत महिलाओं को दिया जाने वाला प्रशिक्षण निश्चित रूप से उनको हुनरमंद बनाएगा l वह सिलाई में अपने आप को बेहतरीन तरीके से तैयार कर पाएंगे इसका लाभ उनके व्यवसाय जीवन में भी मिलेगा और वह खुद को स्वावलंबी बना पाएंगी। उन्होंने बंदी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आयोजित इस अभियान के लिए जेल सुधारक डॉ रघुनंदन की भूरी भूरी प्रशंसा की।
जेल सुधारक डॉक्टर प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि कारागार भारती अभियान उत्तर प्रदेश की जेलों मे निरुद्ध महिलाओं के लिए एक नई शक्ति एक नया संभल बनेगा और वे सिलाई के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए अपने आप को रोजगार से जोड़ कर अपने जीवन को बेहतर बना पाए। उन्होंने कहा एटा जनपद कारागार से शुरू की गई यह मुहिम उत्तर प्रदेश के समस्त जेलो के लिए चलाई जाएगी और इससे बने तैयार माल को खुदरा बाजारों में बेचकर महिलाओं को आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कारागार अधीक्षक आरके सचान उप जेलर रित्विक प्रियदर्शी महिला हेड वार्डर सहित कारागार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks