आगरा रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से अवागढ़ के युवक की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*आगरा रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से अवागढ़ के युवक की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – वाहन का इंतजार कर युवक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ बाइक भिड़ंत में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना अवागढ़ के गांव सिकरारी निवासी नेम सिंह (25) पुत्र श्रीपाल किसी काम से एटा आएं थे। देर शाम गांव जाने के लिए आगरा रोड स्थित एक कॉलेज के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से आये ट्रैक्टर ने रौंद दिया। युवक की दर्दनाक मौत हो गई। भाई धर्मवीर सिंह ने पोस्टमार्टम गृह आकर मृतक की शिनाख्त की और घटना की जानकारी दी। दूसरी तरफ शुक्रवार को एटा से गांव लौटते समय गांव अंगदपुर के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। बदन सिंह (55) पुत्र लीलाधर निवासी चुनीपुर थाना सकीट गंभीर घायल हो गए। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान बाइकसवार की मौत हो गई। दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks