*जीटी रोड से गुजरना राहगीरों के लिए हुआ चुनौतीपूर्ण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – पिछले सप्ताह बनाई गई शहर की मुख्य जीटी रोड सप्ताह भर भी नहीं चल सकी। बारिश होने के बाद मार्ग पर बने बडे़ और गहरे गड्ढों के कारण निर्माण कार्य की पोल…
पिछले सप्ताह बनाई गई शहर की मुख्य जीटी रोड सप्ताह भर भी नहीं चल सकी। बारिश होने के बाद मार्ग पर बने बडे़ और गहरे गड्ढों के कारण निर्माण कार्य की पोल पूरी तरह सामने आ गई है।
सावन के पिछले सोमवार से एक दिन पहले बनाई गई शहर की मुख्य मार्ग जीटी रोड पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस पर गुजरने वाले पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को बडे़ और गहरे गड्ढों से होकर बमुश्किल गुजरना पड़ रहा है। वहीं कांवड़ियों की सुविधा को लेकर बनाई गई मार्ग जर्जर होने से कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड रहा है।