बाबा सारथी द्वारा पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयों का वितरण!

बाबा सारथी द्वारा पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयों का वितरण!
कासगंज।वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति तथा वामा सारथी की अध्यक्षा श्री मती डी. निवी मूर्ति के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल व कलावती अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया तथा दवाइयाँ भी वितरित की गई इस दौरान डी निवी द्वारा पुलिस कर्मियों को व्यस्तता पूर्ण जीवन शैली के बीच में स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने के संबंध में महत्व पूर्ण सुझाव भी दिये गये!
शिविर में प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक, महिला चिकित्सक डॉ मोहसिना, डॉ लवली, डॉ उमाशंकर, डॉ राकेश गौतम डॉ अनिल शर्मा, डॉ प्रगति मौजूद रहे!
अनुसूचित जाति के कृषकों को बागवानी पर मिलेगा 90 प्रतिशत तक का अनुदान!
उद्यान विभाग द्वारा संचालित अनसूचित जाति, जाति बहुल क्षेत्रों में औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत विभाग को संकर शिमला मिर्च, 5, हेक्टेयर, संकर लौकी 6, हैक्टेयर, संकर टमाटर, 6 हैक्टेयर, गैंदा 3 हैक्टेयर, मसाला मिर्च 6 हैक्टेयर, खरीफ प्याज 7 हैक्टेयर कट फ्लावर 1 हैक्टेयर, आई पी एम 1 हैक्टेयर, मौन वंश 5 के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं जिसके अंतर्गत कृषकों को अनुदान के साथ बीजा उपलब्ध कराया जायगा, जिला उद्यान अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए कृषक जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में निशुल्क पंजियन करा सकते हैं यह योजना लाभार्थियों के लिए प्रथम आवक और प्रथम पावक आधार पर की जायगी, अधिक जानकारी के लिए फोन न. 9411242812 पर संपर्क किया जा सकता है!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks