
शादी से पहले संबंध बनाने, फोटो वायरल करने का आरोपी पकड़ा
एटा – शादी से पहले अवैध संबंध बनाने एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़…
शादी से पहले अवैध संबंध बनाने एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
बता दें कि 18 जून थाना जैथरा के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया कि बेटी की शादी आरोपी नारायन उर्फ मोहित पुत्र योगेन्द्र सिंह राजावत उर्फ लला निवासी सरमन सिंह का पुरा थाना ऊमरी जिला भिंड मध्यप्रदेश के साथ तय हुई थी। आरोप है कि शादी तय हो जाने के बाद आरोपी ने बेटी के साथ अवैध संबंध बनाए और उसके अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर शेयर कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी मोहित बस स्टैंड से पकड़ा।