शिक्षकों की सम्स्याओं पर संगठन पदाधिकारियों ने किया मंथन

शिक्षकों की सम्स्याओं पर संगठन पदाधिकारियों ने किया मंथन

एटा – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मारहरा ब्लॉक कार्यसमिति की बैठक प्राथमिक विद्यालय कुटैनामाफी पर आयोजित की…
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मारहरा ब्लॉक कार्यसमिति की बैठक प्राथमिक विद्यालय कुटैनामाफी पर आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चाएं हुई। बैठक की अध्यक्षता मुनेश सिसोदिया ने की। जिसमें संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर श्रद्घांजलि दी गयी।
बैठक में बताया गया कि सभी अवकाश व उपस्थिति ऑनलाइन स्वीत या अस्वीत होते हैं। प्रपत्र 9सी ऑनलाइन जाता है, तो इस स्थिति में 9सी की हार्ड कॉपी या जो अवकाश लिए गए हैं। उसके स्वीत लेटर की कोई आवश्यकता नहीं है। विद्यालयों का समय 7:30 बजे से है। लेकिन संगठन के संज्ञान में आया है कि कुछ ब्लॉकों में इससे पूर्व ही विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। शिक्षक संघ इसका विरोध करता है।
इस सन्दर्भ में जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री को अवगत कराया जाएगा। बैठक के अंत में संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पांडेय के निधन पर श्रद्घांजलि अर्पित की। बैठक को संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, जिला संगठन मंत्री कैलाश कुमार शाह, ब्लॉक मंत्री हाकिम सिंह, वरिष्ठ उपापध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष हरवेन्द्र सिंह कठेरिया, ग्रीशचन्द्र वर्मा, अनिल दुबे, संतोष लोधी, महेश चन्द्र तोमर, मनवीर सिंह, जितेन्द्र कुमार आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks