आगरा में एक बारिश से स्कूल बन गया स्वीमिंग पूल, पढ़ने की बजाय तैरने का लुत्फ उठा रहे बच्चे

आगरा में एक बारिश से स्कूल बन गया स्वीमिंग पूल, पढ़ने की बजाय तैरने का लुत्फ उठा रहे बच्चे

उत्तर प्रदेश के आगरा में पहली बारिश (UP Rain) ने सरकारी स्कूलों को स्वीमिंग पूल में तब्दील कर दिया है। बारिश होते ही स्कूल में इतना पानी भर गया कि बच्चे पढ़ने की बजाय स्वीमिंग करने लगे।

UP Agra Rain उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बारिश से सरकारी स्कूल स्वीमिंग पूल में तब्दील हो गए हैं। स्कूल कैंपस, कंपाउंड से लेकर क्लॉस रूम तक हर जगह लबालब पानी भर गया है। स्कूल में पढ़ने आए बच्चे पढ़ने की बजाय तैर रहे हैं। इस दौरान कई बच्चे तैराकी का आनंद लेते हुए नजर आए। वहीं कई बच्चे अपनी कॉपी से कागज फाड़कर उसकी नांव बनाकर पानी में तैराते नजर आए। 
जल निकासी की व्यवस्था ना होने की वजह से पानी भर गया। बच्चे और अध्यापक जब स्कूल पहुंचे तो स्कूल के हालात देखकर दंग रह गए। स्कूलों में लबालब पानी भरा हुआ था। क्लॉस रूम में भी पानी, कंपाउंड में भी पानी, बाथरूम में पानी, हर तरफ पानी ही पानी। अब इस माहौल में कोई क्या पढ़े और क्या पढाए लिहाजा कई टीचर्स ने किसी खाली जगह देखकर वहीं बैठ गए और बच्चे जो स्कूल में पढ़ने के इरादे से आए थे वो भरा पानी देखकर खुश हो गए। 
बारिश को लेकर इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए विकास कार्यों की एक बारिश ने पोल खोलकर रख दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks