
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ,दुष्कर्म कर, फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
……………………………………………. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 22.07.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर, फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअस– 223/ 22 धारा 323, 452, 354ख, 376, 506, भादवि, 66ए आईटी एक्ट, व 3/4 पोक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को जैथरा बस स्टैंड के पास से समय करीब प्रातः 7:15 बजे, गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- नारायण उर्फ मोहित पुत्र योगेंद्र सिंह राजावत निवासी सरवन सिंह का पुरा (गिला) थाना ऊमरी जनपद भिंड मध्य प्रदेश। गिरफ्तार करने वाली टीम
- उपनिरीक्षक पंकज मलिक
2.आरक्षी अरुण गोस्वामी - आरक्षी मोनू