डीएम ने आर्म्स एक्ट के तहत 14 अभियुक्तों के 22 शस्त्र लाईसैंस किए निरस्त

जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल की बड़ी कार्यवाही…………………

डीएम ने आर्म्स एक्ट के तहत 14 अभियुक्तों के 22 शस्त्र लाईसैंस किए निरस्त

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से की गई कार्यवाही

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 अभियुक्तों के 22 शस्त्र लाईसैंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की है। डीएम ने श्रीमती राममूर्ति देवी पत्नी रामेश्वर सिंह यादव निवासी प्रेमनगर थाना कोतवाली नगर के दो शस्त्र लाईसैंस, श्रीमती रेखा देवी पत्नी जुगेन्द्र सिंह निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर के दो शस्त्र लाईसैंस, जुगेन्द्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी सुरेशपुरी जीटी रोड थाना कोतवाली नगर के दो शस्त्र लाईसैंस, रवेन्द्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर, रवेन्द्र सिंह उर्फ मुखिया पुत्र लालाराम निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर, प्रमोद कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर, रामेश्वर सिंह पुत्र लालाराम निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर के दो शस्त्र लाईसैंस, रामनाथ सिंह पुत्र लालाराम निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर के दो शस्त्र लाईसैंस आर्म्स एक्ट के तहत निरस्त किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार देवेन्द्र सिंह पुत्र बुद्धपाल निवासी गढ़िया जगन्नाथ थाना राजा का रामपुर, राज कुमार उर्फ बड़े करू पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी ढटींगरा थाना जसरथपुर के दो शस्त्र लाईसैंस, शीलेन्द्र सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी ग्राम घुटरा थाना बेबर जिला मैंनपुरी हाल निवासी सराय मिश्र थाना कोतवाली नगर, राम प्रकाश पुत्र छोटे सिंह निवासी रामनगर थाना राजा का रामपुर के दो शस्त्र लाईसैंस, अरबिन्द पुत्र रामौतार निवासी ग्राम मैनाठेर थाना बागवाला, प्रेमप्रकाश पुत्र डोरी लाल निवासी नगला भगत थाना मिरहची, रजनेश दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे निवासी बिल्सड़ पुवायां थाना राजा का रामपुर के शस्त्र लाईसैंस आर्म्स एक्ट के तहत निरस्त किए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks