बरसात के गंदे पानी में बच्चे के गिरने का वीडियो हुआ वायरल

चित्रगुप्त कॉलोनी बनगांव रोड पर स्कूल से घर जाते समय बरसात के गंदे पानी में बच्चे के गिरने का वीडियो हुआ वायरल

एटा।नगर पालिका की गलतियों का खामियाजा अब इस बरसात के मौसम में बच्चों को उठाना पड़ रहा है आप बता दें जनपद में मानसून ने दस्तक दे दी है, हल्की फुल्की बरसातों में ही अब गलियों में गड्ढों के साथ-साथ कीचड़ भी होने लगी है जो स्कूली बच्चों के लिए आफत बनती नजर आ रही है आपको बता दें जल निगम द्वारा जनपद में लंबे समय से सीवर कार्य चल रहा है जिसके चलते गली मोहल्ले में गहरे गहरे गड्ढे किए हैं जिसके बाद हुई बरसात में गड्ढे कीचड़ में तब्दील हो गए आज हुई बरसात से नगरपालिका की पोल को भी खोल कर रख दिया है गली मोहल्ले में लबालब भरी कीचड़ पानी से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा वही बारिश के मौसम से पूर्व हाथ पर हाथ रखे बैठी नगर पालिका की लापरवाही भी साफ तौर पर देखने को मिली जिसके तहत शहर के कई इलाकों में जलभराव कीचड़ जैसी समस्या को साफ तौर पर देखा गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks