एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, आज तीसरे दिन न्यायालय बहिष्कार रहा जारी

एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, आज तीसरे दिन न्यायालय बहिष्कार रहा जारी

एसडीएम जलेसर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग एवं प्रशासनिक कार्यों में अनियमितता बरतने पर अधिवक्ता एशोसिएशन ने एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

एटा।जलेसर। एसडीएम के कार्य व्यवहार को लेकर वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया था जो आज तीसरे दिन भी निरन्तर जारी रहा। एसडीएम का स्थानांतरण किए जाने की मांग वकीलों ने डीएम, कमिश्नर से लेकर शासन से की है। बार एसोसिएशन जलेसर की बैठक में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पचौरी ने कहा कि बार एशोसिएशन की मीटिंग में सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया है कि अलंकार अग्निहोत्री एसडीएम जलेसर के न्यायालय का बहिष्कार स्थानांतरण तक रहेगा। आज अधिवक्ता संघ के सचिव जीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तबादला न होने पर आंदोलन का रूप उग्र होगा जो कि सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। एसडीएम की ओर से अधिवक्ताओं के साथ आए दिन गलत रवैय्या अपनाया जाता है एवं कार्य मे अनियमितता बरती जाती है। एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं के साथ गलत रवैय्या अपनाये जाने से वकीलों में आक्रोश है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडीएम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वकीलों ने बुधवार से ही एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया है। वकीलों ने एसडीएम का तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही एसडीएम का तबादला नहीं किया गया तो न्यायालय बहिष्कार के साथ-साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks