अंतर्जनपदीय अभियुक्त तीन अवैध तमंचा, 26 जिंदा व 03 खोखा कारतूस तथा एक बुलेट मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना बनाते हुये तीन शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्त तीन अवैध तमंचा, 26 जिंदा व 03 खोखा कारतूस तथा एक बुलेट मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार।

घटना का विवरण –
दिनांक 20.07.2022 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बनाते समय तीन अभियुक्तगणों को दो अवैध तमन्चा 12 बोर मय 21 कारतूस जिन्दा व 03 खोखा कारतूस व एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 05 कारतूस तथा एक बुलेट मो0सा0 सहित आईटीआई कालेज के पास कासगंज रोड से समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।

पंजीकृत अभियोगों का विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर निम्न अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
1. मु0अ0सं0 252/2022 धारा 398, 401 भादवि बनाम 1. लक्की सिंह पुत्र गुरुमीत सिंह नि0 इन्द्रनगर खैर रोड थाना दहली गेट जिला अलीगढ़ मूल निवासी नीवरी थाना सोरो जिला कासगंज 2. राहुल पुत्र किशनपाल नि0 मौ0 नगला महताब थाना दहली गेट जिला अलीगढ़ 3. चन्द्रमोहन उर्फ चिन्टू पुत्र हरवीर सिंह निवासी मोती विहार कालौनी प्रेम नगर थाना दहली गेट जिला अलीगढ
2. मु0अ0सं0 253/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम लक्की सिंह
3. मु0अ0सं0 254/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राहुल
4. मु0अ0सं0 255/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम चन्द्रमोहन उर्फ चिन्टू

मुख्य बिंदु –

  1. अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जो आस पास के जिलों में रैकी कर व्यापारी व अन्य राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर वापस अपने गंतव्य स्थान पर चले जाते हैं
  2. जनपद अलीगढ़ में भी कई घटनाओं को चोरी छिपे अंजाम दिया गया है जिसके सम्बन्ध में जनपद अलीगढ़ से जानकारी की जा रही है।
  3. दिनांक 20.07.2022 को उपरोक्त अभियुक्तगण व्यापारिक प्रतिष्ठानों की रैकी कर रहे थे घटना कारित करने से पूर्व ही तीनांे उपरोक्त अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
  4. लक्की सिंह पुत्र गुरुमीत सिंह नि0 इन्द्रनगर खैर रोड थाना दहली गेट जिला अलीगढ़ मूल निवासी नीवरी थाना सोरो जिला कासगंज
  5. राहुल पुत्र किशनपाल नि0 मौ0 नगला महताब थाना दहली गेट जिला अलीगढ़।
  6. चन्द्रमोहन उर्फ चिन्टू पुत्र हरवीर सिंह निवासी मोती विहार कालौनी प्रेम नगर थाना दहली गेट जिला अलीगढ़ आपराधिक इतिहास अभियुक्त लक्की सिंह-
    1.मु0अ0स0 509/21 धार 506 भादवि थाना देहली गेट अलीगंढ
    2.मु0अ0स0-519/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देहली गेट अलीगंढ।
    3.मु0अ0स0 252/22 धारा 398/401 भादवि थाना को0देहात एटा ।
    4.मु0अ0स0 253/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 देहात एटा। बरामदगी-
  7. दो अवैध तमन्चा व 21 कारतूस जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 12 बोर
  8. एक अवैध तमंचा व 05 जिंदा कारतूस 315 बोर
  9. एक कारतूस की पेटी
  10. एक बुलेट मोटर साइकिल बिना नम्बर गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण-
  11. प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र
  12. निरीक्षक अपराध श्री नरेश सिंह
  13. उ0नि0 विपिन कुमार भाटी
  14. है0का0473 एस कुमार
  15. का0427 किरनपाल सिंह
  16. चालक का0 धर्मेन्द्र तोमर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks