गति से भी तेज आती आल्टो ने ठोंकी स्कूल बैन, ड्राईवर की सूझ बूझ से सभी सुरक्षित,वाहन क्षतिग्रस्त! एटा।दिनांक 21 जुलाई दिन बृहस्पतिबार की लिमरा स्कूल से बच्चों की घर वापसी काल का गाल बनने से केवल और केवल बैन ड्राइवर की सूझ बूझ से बच गई! घर पहुचे बच्चो के अविभावक निश्चित रूप से आज खुशियां मनायेगे और उनको खुशियां मनाना भी चाहिये क्योंकि ड्राइवर की सूझबूझ यदि न होती तो आमने सामने की टक्कर किस करवट बैठती इसका अंदाजा मात्र करने से ही रूह कांप जाती है। फिलहाल कोई भी बच्चा हताहत नहीं है वही आमने सामने की इस टक्कर में दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। दीघर होकि कोतवाली नगर एटा के खेमका पेट्रोल पम्प पर लिमरा स्कूल से बच्चों को लेकर घर लौटती स्कूल बैन उस समय दुघर्टना ग्रस्त हो गई जब एटा की ओर से जाती हुई सफेद आल्टो कार ने ठीक सामने से ठोंक दिया। बच्चो से भरी स्कूल बैन के ड्राइवर ने चपलता से बैन को नियंत्रण में किया तथा एक बड़ा हादशा होने से बचा लिया! स्थानीय लोगों का कहना था कि ड्राइवर ने यदि सूझ बूझ न दिखाई होती तो घटना एक बड़ी दुघर्टना के रूप में परिवर्तन ले सकती थी। आमने सामने की हुई इस टक्कर में दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। बैन ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन को फोन कर दिया जिससे बच्चे सुरक्षित अपने माता पिता तक पहुच सके। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही वाहन दुर्घटना स्थल पर मौजूद थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks