चोरों ने दो घरों से 20 लाख का सामान किया चोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – थाना मारहरा के गांव सिरसाबदन निवासी जयपाल परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। मंगलवार रात को चोर घर में घुस आए। घर में घुसकर चार लाख से अधिक की नकदी, पांच लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने कुंवरपाल के घर को निशाना बनाया। कुंवरपाल के घर में घुसकर चोर पचास हजार की नकदी, सत्तर हजार के जेवरात चोरी कर ले गए। गांव में दो घरों से चोरों ने चोरी का प्रयास किया। रात में ही चोरी की जानकारी हुई।
अलीगंज में सभासद के घर से साढ़े आठ लाख किए साफ
कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी प्रमोद कुमार पूर्व सभासद है और मंगलवार को जमीन बेची थी। जिसके साढ़े चार लाख रूपये घर में रखे हुए थे। रात में चोर घर में घुस आए। परिवारीजन छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर कमरे में घुस गए। कमरे में घुसकर साढ़े चार लाख की नकदी, साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।