*मुनीम ने बैंक के कैशियर के विरूद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – अलीगंज बैंक से लाखों रुपये से भरा बैग गायब होने के मामले में मुनीम ने कैशियर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेडजोन में आकर पीड़ित मुनीम ने कैशियर को बैग दिया था। बुधवार को स्पेशल टीमें अलीगंज पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सबूत एकत्रित किए। फुटेज भी अपने कब्जे में ली है।
बता दें कि कोतवाली अलीगंज के गांव मोहम्मदनगर बझेरा निवासी मधुसूदन मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को पेट्रोल पंप का 5 लाख 19 हजार चार सौ अस्सी रुपये बैग में रखकर कसबा स्थित एसबीआई बैंक में जमा करने गए थे। बैग को कैशियर साकेत को देकर केवाईसी कराने निकल गए थे। लौटकर वापस आएं। कैशियर ने बताया कि बैग को चोर चोरी कर ले गए है। आरोप है कि कैशियर ने रुपये हड़पने के लिए बैग को गायब कर दिया है। बुधवार को स्पेशल टीमें एसबीआई बैंक पहुंची। स्टाफ से वार्ता की साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है। पीड़ित के अनुसार रेडजोन में कोई अंदर तक कैसे पहुंच गया।