महामारी एक्ट में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

एटा- थाना‌ मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 104/2021 धारा 60(1)/63 EX ACT व 420/467/468/471/269/270 भादवि व 3 महामारी एक्ट में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 104/2021 धारा 60(1)/63 EX ACT व 420/467/468/471/269/270 भादवि व 3 महामारी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मोनू उर्फ मनीष पुत्र राजकुमार निवासी भढपुरा थाना व जनपद कासगंज को आज दिनांक 19.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड पर गेट के पहले समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –

  1. मोनू उर्फ मनीष पुत्र राजकुमार निवासी भढ़पुरा थाना व जनपद कासगंज

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि श्री अनिल यादव

  1. का0 पुष्पेंद्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks