
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, घर में घुसकर चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं०– 157/21 धारा 457,380 भादवि० में वांछित चल रहे अभियुक्त शानू पुत्र इसरार निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लॉक 5, मकान नं० 52 कस्बा व थाना पटियाली जनपद कासगंज को दिनांक 18.07.2022 को समय करीब 23:50 बजे बिथरा भट्टा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- शानू पुत्र इसरार निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लॉक फाइव मकान नं० 52 कस्बा व थाना पटियाली जनपद।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1- उ०नि० श्री नबल सिंह
2- हे०का० जितेन्द्र कुमार
3- कां० राहुल कुमार
4- कां० अभिषेक राणा
5- चालक कां० महेश कुमार।