सांड से टकरा कर बस पलटी,एक की मौत 12 घायल

सांड से टकरा कर बस पलटी

एटा । कानपुर से मेरठ जाती रोडवेज बस मलावन थाना इलाके के गाँव छछैना जीटीरोड पर एक सांड से टकराकर पलट गई । बस पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया सूचना पुलिस को मिली तो मलावन इस्पेक्ट मय फोर्स के मौके पर पहुचे और घायलों को बस से बाहर निकलवाकर उचित उपचार हेतु एटा भेजा, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पहुच गये । हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस के चलते यातायात बाधित हुआ तो पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की । बताते हैं कि बस हादसा रात्रि में 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ । इस्पेक्टर मलावन के अनुसार बस में तीस सवारियाँ थी जिनमे से एक दर्जन यात्री घायल हो गये सभी घायलों को उचित उपचार हेतु मेडीकल कॉलेज पहुचाया गया है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks