
अलीगढ़।शिखर संस्था अलीगढ़ द्वारा यशस्वी गीतकार डॉ.महावीर द्विवेदी जी की नौवीं पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन के अवसर पर मुझे डॉ.महावीर द्विवेदी शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। जिस काव्य मनीषी के सानिध्य में मैंने कविता का ककहरा सीखा उन्हीं के नाम का सम्मान पाकर में अविभूत हूँ। यह सम्मान मु.अतिथि श्री संजीव ओझा एस.डी.एम कोल,आदरणीया भाभी कमलेश द्विवेदी ,अभिनव प्रयास पत्रिका के सम्पादक वरिष्ठ व्यंग्यकार अशोक अंजुम और संस्था सचिव हरीश बेताब के हाथों प्राप्त हुआ।आभार शिखर संस्था।