
अयोध्या(एसएनबागी) फैजाबाद के मान्यताप्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक डा, राजदत्त पाण्डेय का आकस्मिक निधन उनके नन्दापुर स्थित आवास पर आज सुबह 05 बजे हो गया। वे,80 वर्ष की उम्र पार कर चुके थे। उन्होंने कई वर्षो तक अयोध्या के सन्त पल्टूदास मन्दिर में किराये पर रहकर अयोध्यावास किया।अभी कुछ माह पूर्व शारीरिक अस्वस्थता व परिवारीजनों के आग्रह पर अपने पैतृक गांव नन्दापुर चले गये और परिवार के साथ रह रहे थे जहांउन्होंने आज सुबह अन्तिम सांस ली,।आज शाम उनका अन्तिम संस्कार किया गया.। विभिन्न पत्रकारों ,काग्रेंसजनों व उनके शुभचिंतकों द्वारा उनके निधन पर शोकव्यक्त करते हुएउनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.