सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जलेसर की बडे़ मियां की दरगाह के लिए नई कमेटी गठित की

एटा।उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जलेसर की बडे़ मियां की दरगाह के लिए नई कमेटी गठित की है।कमेटी में पूर्व कमेटी अध्यक्ष के रिश्तेदार को स्थान दिया गया दिया।इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भेजी गई है।सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जलेसर बडे मियां दरगाह की कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में पांच लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी अध्यक्ष बाबुद्धीन को बनाया गया है।सचिव का पद अफजाल हुसैन को दिया गया है।सदस्य के रुप में नसरुदीन, नासिरउल्ला और नासिद का चयन किया गया है। वफ्फ बोर्ड ने कमेटी का चयन कर इसकी प्रति जिला प्रशासन के पास भेजी है।

मालूम हो कि जलेसर बडे़ मियां दरगाह की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई थी। इस जांच में करोड़ों रुपए का गोलमाल मिला था। ना तो कोई बैंक खाता खोला गया था ना ही कोई हिसाब था।इस मामले की रिपोर्ट जलेसर थाने में दर्ज कराई गई थी। नई कमेटी में सभी पदाधिकारी पूर्व कमेटी अध्यक्ष के करीबी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks