
एटा~ “आपरेशन मुस्कान” के तहत परिजनों से नाराज होकर घर से निकले 16 वर्षीय किशोर को बागवाला पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द। घटनाक्रमानुसार एक 16 वर्षीय किशोर राघव पुत्र सन्त कुमार निवासी हरचंदपुर थाना बागवाला एटा दिनांक 17.07.2022 परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया था। जिसके संबंध में उसके पिता द्वारा थाना बागवाला पर सूचना दी गई। उपरोक्त किशोर की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित कर सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार किया गया। बागवाला पुलिस के इन सार्थक प्रयासों के चलते उपरोक्त किशोर को 24 घंटे के अंदर परसौन मंदिर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा इस कार्य के लिए एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए एटा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की।