
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पुलिस द्वारा घर में घुस कर चोरी करने की घटना में प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस एवं चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटना– दिनांक 14.07.2022 को थाना रिजोर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेना कला में अज्ञात युवकों द्वारा घर में घुसकर 6 सरसों की बोरी 02 गेंहू की बोरी एवं 15 लीटर सरसों का तेल चुरा लिया था। जिस संबंध में थाना रिजोर पर मुअस– 86/2022 धारा 457, 380 भादवि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी– आज दिनांक 17.07.2022 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आए 03 अभियुक्तगणों को मुखबिर की सूचना पर चोरी किए हुए 2 बोरी गेहूं, 2550 रुपए नगद, एवं 01 अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस 315 सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर
- 04 जिंदा कारतूस 315 बोर
- 2550 रुपए नगद
- 02 बोरी गेहूं (चोरी किया हुआ) गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पता
- सुरजीत पुत्र महावीर
- बादल पुत्र गिरीश चंद निवासी गण सेना कला थाना रिजोर एटा
- वीरेश पुत्र रामवीर निवासी पुर्दिल नगर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस। गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उप निरीक्षक मनोज कुमार
2.उप निरीक्षक अशोक कुमार - आरक्षी कुलदीप सिंह
4.आरक्षी गिरधारी अग्रवाल - आरक्षी सत्येंद्र कुमार
6.चालक आरक्षी अनुज कुमार