विश्व शांति, सदभाव हेतु साईकिल यात्रा 19 को एटा पहुंचेगी

एटा। सोशलिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कानपुर नागरिक मंच, पीपुल्स फोरम, नागरिक रक्षा समिति, ग्राम सेवा दल व सोशलिस्ट किसान सभा के संयुक्त तत़्वावधान में विश्व शांति, सदभाव और सांप्रदायिक सौहार्द हेतु साईकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा बीती 15 जुलाई से कानपुर , उत्तर प्रदेश से शुरू होकर आगामी 25 जुलाई को राजघाट, नयी दिल्ली में समाप्त होगी। यह सदभावना दल आगामी 19 जुलाई को एटा पहुंचेगा और रात्रि। विश्राम के बाद 20 जुलाई को सिकन्दरा राऊ के लिए प्रस्थान करेगा।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार, लेखक,सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि श्री कृष्ण भाई के नेतृत्व में साईकिल यात्रियों का यह दल स्थान-स्थान पर समाज के विभिन्न वर्गों से भेंट कर शांति और अहिंसा के पुजारी गांधी का संदेश देते हुए अपनी यात्रा राजघाट जाकर समाप्त करेंगे। एटा प्रवास के दौरान यह दल समाज के प्रबुद्ध बुद्बिजीवियों, समाजसेवियों व पत्रकारों से भेंट करेंगे।