
एटा ~ थाना पिलुआ पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पिलुआ क्षेत्रांतर्गत घायल व्यक्ति को समय से उपचार हेतु चिकित्सालय भेज उसके बैग में रखे आभूषणों व एक मोबाइल फोन को परिजनों को किया सुपुर्द, परिजनों ने एटा पुलिस का किया धन्यवाद। वाकया कुछ इस प्रकार है कि दिनांक 15.07.2022 को थाना पिलुआ पुलिस को समय करीब रात्रि 08:00 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुन्ना नहर पुल के पास हाईवे के डिवाइडर से टकरा गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय एटा भेज कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल का नाम प्रमोद कुमार पुत्र स्वर्गीय राम स्नेही निवासी लखौरा खुर्द थाना कुरावली जनपद मैनपुरी है जिनके पास से एक बैग मिला जिसमें गले का एक हार, 02 झुमकी, 05 अंगूठी व एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया। आज दिनांक 16.07.2022 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा उपरोक्त सामान को घायल के परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा अपना बैग वापस पाकर एटा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।