
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता,थाना जैंथरा पुलिस द्वारा लडकी को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 210/2022 धारा 366 भादवि के आधार पर दिनांक 14.07.2022 पीड़ित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 342/376 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 16.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनोज पुत्र राजवीर सिंह निवासी सकीपुर थाना जैथरा जनपद एटा को धूमरी चौराहे से गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.मनोज कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी साकीपुर थाना जैथरा जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- उ0नि0 संदीप कुमार राणा
- का0 1296 विवेक कुमार
- का0 1289 नितिन कुमार
- का0 चालक विवेक चावडा