
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा छ जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 3125 रूपये व ताश पत्ते बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में जुआरियों व सटोरियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर मौ0 इस्लाम नगर सागर ताल के पास जुआ खेलते हुये 3125 रूपये व ताश पत्ता सहित गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0 249/2022 धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- वकील पुत्र अब्दुल रफीक
- जावेद पुत्र असफाक
- आमिर पुत्र मौ0 शरीफ
- अख्तर पुत्र सईद
- अब्दुल मलिक पुत्र इमामुददीन
- मुखत्यार पुत्र मुस्ताक निवासीगण मौ0 इस्लाम नगर थाना व कस्बा जलेसर एटा थाना जलेसर जनपद एटा।
बरामदगी-
- 3125 रूपये व ताश पत्ते।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ0नि0 श्री जे0पी0अशोक कुमार
- कां0 देवेन्द्र सिंह
- कां0 ओमवीर सिंह
- का0 अकिंत कुमार
- का0 अकिंत चौधरी
- का0 मांगेलाल