प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत ऑनलाइन ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित

एटा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत व्यक्तिगत एवं बेरोजगारों को ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामद्योगी नई इकाई की स्थापना हेतु 25 लाख तक प्रोजेक्ट लागत के अभ्यर्थियों के www.kviconline.gov.in/ PMEGP E PORTAL के KVVIB एजेंसी पर ऑनलाइन ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा आधारित/सोलर प्रोजेक्ट को वरीयता प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन ऋण आवेदन करने के उपरांत मूल्यांकन हेतु अपने समस्त प्रपत्रों की हार्ड कॉपी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जमा कर दें। तदोपरांत राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों से स्वीकृति एवं वितरण हेतु संबंधित बैंक को ऑनलाइन 25 जून 2022 तक प्रेषित किए जाएंगे। जिसमें सामान्य जाति के पुरुष को 25% एवं समस्त आरक्षित जाति के व्यक्तियों एवं महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को 35% मार्जिन मनी छूट प्रदान की जाएगी
ब उन्होंने कहा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड 82 अरूणा नगर एटा से व दूरभाष नंबर 9580503172 पर संपर्क कर सकते हैं।