
नए जिला अस्पताल का निर्माण अगर मुख्यालय के आस-पास ही हो तो ज्यादा बेहतर है! एटा।जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में विलय होने के बाद नया जिला अस्पताल बनाने के लिए लगातार भूमि तलाश की जा रही है। वहीं सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया विकास खंड निधौली कला क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के किनारे पुठिया गांव में जिला अस्पताल के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शासन को भेजा जाएगा अगर स्वीकृति मिलती है तो वहीं जिला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
वैसे अगर देखा जाए तो जिला मुख्यालय से 12 से 13 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय का निर्माण होना कितना सुगम होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
वहीं आपको बता दें जहां एक ओर जलेसर व मारहरा क्षेत्र के लोगों के लिए जिला चिकित्सालय नजदीक होगा, तो वहीं अलीगंज और सकीट क्षेत्रों के लिए काफी दूर हो जाएगा।
आपको बता दें वैसे जिला चिकित्सालय के लिए जिला मुख्यालय से सटे हुए कुछ क्षेत्र हैं जहां से भूमाफिया द्वारा कब्जा की हुई जमीन और भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा कर वहीं जिला चिकित्सालय का निर्माण ज्यादा बेहतर होगा।
दूसरी ओर देखा जाए तो एटा जिला मुख्यालय से कानपुर की तरफ ओल्ड जीटी रोड से लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक कई जगह ऐसी भूमि है जहां अगर प्रशासन चाहे तो जिला चिकित्सालय के लिए भूमि मिल सकती है और निर्माण हो सकता है।