
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा एक चोर चुराए हुए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन जनपद में चोर तथा लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुअसं- 217/22 धारा 380 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त पवन को वरना तिराहे के पास से समय करीब 8.30 बजे चोरी किए हुए सैमसंग मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- पवन कुमार पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला जवाहार थाना जैथरा जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक सैमसंग मोबाइल (चोरी किया हुआ)
गिरफ्तारी करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 मुकेश कुमार
- का0 तरूण कुमार
- का0 पवन कुमार