अवैध शस्त्र बनाते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस, दो कटी नाल तथा शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी तथा शस्त्र तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन पाताल" के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.06.22 को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 22.30 बजे वघौली से पिपहरा जाने वाले रोड पर तालाब के किनारे से एक अभियुक्त योगेंद्र उर्फ छोटेलाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम वघौली थाना जैथरा को अवैध शस्त्र बनाते हुए एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो कटी हुई नाल तथा शस्त्र बनाने के अन्य उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 215/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता-

  1. योगेन्द्र उर्फ छोटेलाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी वघौली थाना जैथरा जिला एटा

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर, नाल के कटे हुये 02 टुकडे, शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 मुकेश कुमार
  2. का0 रजित कुमार
  3. का0 विवेक कुमार
  4. का0 सतेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks