किसानों ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया अतिशीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुखता से उठाया

एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें किसानों की जनहित की समस्याओं को शासन प्रशासन से समाधान कराने की मांग की गई एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने की सहमति बनी एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय करने के लिए संपर्क संबंध अभियान को भी प्रमुखता से चलाए जाने की सहमति भी बनी उपस्थित किसान मजदूरों ने बताया कि कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा हो रही जन समस्याओं के समाधान में आ रही कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाया गया उक्त भृष्ट, निकृष्ट अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध अतिशीघ्र व्यापक रूप से आंदोलन चलाने की भी सहमति बनाई गई और एक एक विभाग का घेराव कर प्रशासनिक अधिकारियों को बेनकाब करते हुए लम्बित समस्याओं के समाधान को प्रभावी तरीके से कराने की आम सहमति बनी उक्त बैठक के अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर चंद्र प्रकाश सिंह को सौंपा
01 :- विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में भाजपा ने वायदा किया था कि किसानों के ट्यूबवेल के बकाया विद्युत बिल माफ किया जाएगा उसी के आश्वासन पर किसानों में सहयोग किया था उक्त घोषणा पत्र में किए गए वादों को तत्काल लागू किया जाए तथा विद्युत बिल के बकाया होने पर किसानों पर एफ आई आर दर्ज की गई है और गिरफ्तारी की जा रही है उसे तत्काल f.i.r. रद्दकरा के गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए किसानों के शोषण को बंद कराया जाए।
02 :- किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए।
03 :- किसानों की फसलों की बुवाई, धान की रोपाई, हरे चारे सहित आदि फसलों में सिंचाई हेतु बंबा रजवाहों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
04 :- किसानों की धान की रोपाई हेतु डी0ए0पी0, यूरिया सहित उर्वरक समय से उपलब्ध कराया जाए।
05 :- वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एटा के प्राचार्य द्वारा पूर्वकाल से अस्पताल में हो रही जांच एवं दी जा रही दवाइयों को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है केवल भर्ती मरीजों को सुविधा मुहैया कराने का आदेश उन्होंने कर दिया है उक्त फरमान से प्राइवेट सेक्टर के चिकित्सकों एवं पैथोलॉजी को लाभ पहुंचाते हुए आम जनता का शोषण कराया जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए।
06 :- जनपद एटा की सहकारी समिति शाखा हरचंदपुर छ्छेना के सचिव के द्वारा अनियमितताएं की जा रही हैं अधिकांश समय अनुपस्थित रहते हैं जिसके साक्ष्य सहित शिकायत के बाद भी कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे किसानों का शोषण हो रहा है सचिव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री – तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शीतलपुर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, युवा प्रदेश सचिव अनुज जी, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी, जिला महासचिव शिव शंकर फौजी, डॉ बलबीर सिंह, रामनरेश जी, यदुवीर सिंह, हाकिम सिंह, हरदेव सिंह वर्मा, चंद्रपाल सिंह वर्मा, मुकेश कुमार सुनहरी लाल, मनोज देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।