
एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना बनाते हुए पांच शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस व छुरी सहित गिरफ्तार, अभियुक्त दीपू पूर्व से लूट की घटना में चल रहा था वांछित। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पांच शातिर अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते समय एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक छुरी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.06.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बनाते हुए पांच अभियुक्तों को एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक छुरी सहित रोडवेज बसस्टैंड के पास से समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। तथा तीन अभियुक्त मौके से भाग गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 387/2022 धारा 398, 401 भादंवि बनाम धर्मेंद्र, अरुण, राहुल, शिवम उर्फ अभिषेक, दीपा, पप्पू, राकेश तथा विजय तथा मुअसं- 388/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम धर्मेंद्र तथा मुअसं- 389/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम दीपू पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
- धर्मेंद्र पुत्र फरियाद निवासी अगसौली थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस।
- अरुण पुत्र कैलाश निवासी विदरखा थाना कोतवाली देहात एटा।
- राहुल पुत्र विनोद निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
- शिवम उर्फ अभिषेक पुत्र राजेश निवासी सुनहरी नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
- दीपा पुत्र अनूप निवासी मानपुर कॉलोनी थाना कोतवाली देहात एटा।
अभियुक्त दीपा का अपराधिक इतिहास-
- मुअसं- 823/21 धारा 392, 411, 120बी भादवि थाना कोतवाली नगर एटा।
- मुअसं- 387/2022 धारा 398, 401 भादंवि थाना कोतवाली नगर एटा।
- मुअसं- 389/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा।
फरार अभियुक्तों का नाम पता-
- पप्पू पुत्र सोहन लाल निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा
- राकेश पुत्र निनिया निवासी मानपुर थाना कोतवाली देहात एटा
- विजय पुत्र नामालूम निवासी भगीपुर थाना कोतवाली नगर एटा। बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध छुरी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक श्री विजय सिंह
2- उप निरीक्षक श्री चरण सिंह
3- आरक्षी नीरज कुमार
4- आरक्षी अजीत कुमार
5- आरक्षी हरवेंद्र कुमार
6- आरक्षी कपिल कुमार
7- आरक्षी योगेंद्र कुमार