सुधरेगी युवाओं की सेहत, जल्द तैयार होंगे ओपन जिम”

सुधरेगी युवाओं की सेहत, जल्द तैयार होंगे ओपन जिम”

एटा: वर्षों के इंतजार के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं की सेहत सुधर सकेगी। ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान के साथ जिम खोले जाने के लिए युवा कल्याण विभाग ने पहल करते हुए 16 ग्राम पंचायतों के लिए प्रस्ताव महानिदेशक को भेज दिया है। पहले चरण में हर विकासखंड से दो ग्राम पंचायत को शामिल करते हुए भूमि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली गई है।

शहरी क्षेत्र में जिम का प्रचलन वर्षों से बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा मैदानों पर आधारित खेलों में तो आगे रहते, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जिम न होने की असुविधा उन्हें बनी रहती। पहले भी इस दिशा में सरकार ने ओपन जिम खोलने को लेकर निर्देश दिए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के समय लोक कल्याण संकल्प पत्र में युवाओं के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम तथा खेल मैदान स्थापित करने की घोषणा की। घोषणापत्र के अनुरूप प्रथम चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान तथा जिम बनाए जाने के लिए युवा कल्याण विभाग ने सक्रियता दिखाई है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए भूमि उपलब्धता के आधार पर पहले चरण में 16 ग्राम पंचायत चयनित की गई है। हर विकासखंड में जिम तथा खेल के मैदान स्थापित हो सके इसके लिए हर ब्लाक में दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन और भूमि उपलब्धता के साथ महानिदेशक को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन से प्रस्ताव पर मुहर लगने तथा बजट अवमुक्त होने के साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष में संबंधित ग्राम पंचायत के युवाओं को जिम तथा खेल के मैदान का लाभ मिल सकेगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अनीश कुमार सिंह ने बताया है कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है तथा चिहित भूमि के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। अनुमोदन प्राप्त होते ही योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अन्य पंचायतों में भी शासन के आगामी निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई होगी। ब्लाक वार चयनित की गई ग्राम पंचायत

-विकासखंड-चयनित पंचायत

अलीगंज-खरसुलिया, अमोघपुर भाटान

निधौलीकलां-बमनई, मंगरौली

शीतलपुर-कुतुबपुर आन, मिल्क बनहरा (सर्जनपुर)

मारहरा-धरपसी, अचलपुर (नगला किसिया)

सकीट-नवादा, मधुपुरा

जैथरा-जवाहर नगर (पुरसारी), कस्तूरपुरा

जलेसर-हसनगढ़, सिकंदरपुर मढी

अवागढ़-इसौली, टीकाथर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks