
एटा – जनपदीय पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यवाही में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त रामेश्वर सिंह को किया गया गिरफ्तार।
विवरण- दिनांक 15.04.2022 को जिलाधिकारी एटा द्वारा किए गए अनुमोदन के पश्चात अभियुक्त रामेश्वर सिंह यादव पुत्र लालाराम निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरयपुर जिला एटा हाल निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा थाना के विरुद्ध दिनांक 18.04.2022 को थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअस 235/2022 धारा 2/3 उ०प्र० गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुध्द दिनांक 26.05.2022 को NBW व दिनांक 31.05.2022 को 82 सीआरपीसी का आदेश मा० न्यायालय से प्राप्त किया गया था।
गिरफ्तारी- गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसएसपी एटा के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त रामेश्वर की गिरफ्तारी हेतु गठित की गई टीम द्वारा दिनांक 09.06.2022 को समय करीब 19:55 बजे अभियुक्त रामेश्वर पुत्र लालाराम निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल निवासी मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा को सेक्टर-10 आवास विकास कॉलोनी थाना सिकंदरा आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का रिमाण्ड कोतवाली नगर एटा पर मुअस०-235/2022धारा 2/3 उ०प्र० गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के साथ साथ थाना जैयरा पर पंजीकृत 203/22 धारा 147, 323, 344, 347, 386, 447, 506 भा०द०वि० व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट में रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। इनके विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी-
- यू०पी 82 AL 5425 (मारुती अर्टिगा)
मुख्यबिंदु-
- अभियुक्त रामेश्वर सिंह का एक सक्रिय एवं सुसंगठित गिरोह है। जिसका गैंग लीडर रामेश्वर सिंह स्वयं है जिसकी थाना जसरथपुर में हिस्ट्रीशीट संख्या-2A/2000 दिनांक 02.05.2000 में खुली है। 2. अभियुक्त रामेश्वर सिंह यादव अपनी गैंग के सदस्य जुगेन्द्र सिंह यादव के साथ मिलकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करते हैं।
- अभियुक्त रामेश्वर सिंह द्वारा लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन पर कब्जा किया जाता है।
- अभियुक्त रामेश्वर सिंह के कृत्यों से जनता में भय तथा आतंक का माहौल व्याप्त है।
- अभियुक्त रामेश्वर के विरुद्ध वर्ष 1978 सेहत्या, हत्या के प्रयत्न, चोरी, लूट, गुण्डा एक्ट, डकैती, घर में घुसकर मारपीट सहित गंभीर धाराओं में कुल 77 अभियोग पंजीकृत हैं।
- गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चिन्हित भूमाफिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- स्वाट टीम एटा
- स्वाट टीम आगरा
- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री जगदीश चंद्र ।
- थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह
- थानाध्यक्ष जसरथपुर श्रवण कुमार निगम
नोट- एसएसपी एटा द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी करने वाली टीम को 15000 रूपये से पुरष्कृत किया गया है।