
एक महीने से फरार सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह आगरा से गिरफ्तार, गैंगेस्टर समेत कई दर्ज हैं मुकदमे
एटा – गैंगस्टर सहित कई मुकदमों में फरार चल रहे सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह को पुलिस ने गुरुवार की देर शाम आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। गया। पुलिस उन्हें एटा ला रही है। करीब एक माह से रामेश्वर की तलाश में दबिशें दी जा रही थीं। इसकी पुष्टि एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने भी की।
अलीगंज से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की विवेचना थाना कोतवाली देहात पुलिस कर रही थी। इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी कोतवाली नगर, कोतवाली देहात तथा जैथरा पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार की देर शाम को पुलिस ने उन्हें आगरा से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आगरा से एटा लाया जा रहा है। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर जनपद भर की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस के मुताबिक जुगेंद्र सिंह भी इसी मामले में फरार हैं। उनकी भी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
एटा एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बताया, रामेश्वर सिंह को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें एटा लाया जा रहा है।