अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद। घटनाक्रमानुसार दिनांक 20.04.2022 को थाना जैथरा पर वादी जान मुहम्मद पुत्र नूर मुहम्मद निवासी वडी धरौली थाना जैथरा जिला एटा द्वारा सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को अभियुक्त देवराज बहला फुसला कर भगा ले गया है, इस सूचना पर थाना जैथरा पर अभियुक्त देवराज उर्फ दुर्विजय पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम महमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा के विरुद्ध मु0अ0सं0 135/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया एसएसपी एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपहृता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 08.06.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा पीडिता को सकुशल बरामद किया गया। पीडिता के बयानों व मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366, 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास करते हुये आज दिनांक 09.06.2022 को अभियुक्त को अगंरैया चौराहे से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. देवराज उर्फ दुर्विजय पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम महमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 मुकेश कुमार
  2. का0 अंशू कुमार
  3. का0 रजित कुमार
  4. एच जी शिशुपाल सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks