ई-मेल आइडी सक्रिय होने का भी देना होगा प्रमाण पत्र”,

“ई-मेल आइडी सक्रिय होने का भी देना होगा प्रमाण पत्र”,

एटा: माध्यमिक स्कूलों में विद्यालय की वेबसाइट तथा विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी को लेकर अब नया निर्देश जारी किया गया है। अब तक फोकस ई-मेल आइडी बनाए जाने पर रहा, लेकिन अब किसी भी तरह के फर्जीवाड़ा की स्थिति पर प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें वेबसाइट और सभी ई-मेल आइडी सक्रिय होने का भी प्रमाण पत्र विभाग को देना होगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की 100 दिन की कार्य योजना के अंतर्गत स्कूलों की वेबसाइट बनाए जाने तथा सभी विद्यार्थी शिक्षकों की ई-मेल आइडी को भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने को निर्देशित किया गया है। शासन स्तर से जल्द पूर्ण किए जाने को लेकर स्कूलों द्वारा ई-मेल आइडी बनाने या फिर वेबसाइट के मामले में फर्जीवाड़ा कर गुमराह तो नहीं किया जा रहा इस बात को लेकर बोर्ड ने फिर से माध्यमिक स्कूलों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। स्कूलों की वेबसाइट का यूआरएल बोर्ड द्वारा मांगा गया है। वही सभी प्रधानाचार्य से ई-मेल आइडी तथा वेबसाइट सक्रिय होने को लेकर प्रमाण पत्र भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 1,18,000 विद्यार्थियों में से 87 फीसद ई-मेल आइडी तैयार करने का दावा किया गया है, लेकिन अब प्रमाण पत्र दिए जाने की स्थिति में जिम्मेदारों की चिता और बढ़ गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा है कि तत्काल सभी प्रधानाचार्य प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराएं। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks