अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की जीआइसी की बाउंड्रीवाल”,

“अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की जीआइसी की बाउंड्रीवाल”,

एटा: अराजक तत्वों द्वारा राजकीय इंटर कालेज एटा की नवनिर्मित बाउंड्रीवाल को फिर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
राजकीय इंटर कालेज एटा के मैदान पर अराजक तत्वों के जमावड़ा तथा विद्यालय भवन, बाउंड्रीवाल तथा पेड़ पौधों को क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में पूर्व में भी शिकायतें प्रशासन को उपलब्ध कराई गईं। बाउंड्रीवाल टूटे होने के कारण जानवर भी विद्यालय में प्रवेश कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व में बाउंड्रीवाल तोड़े जाने के कारण प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि से राजकीय इंटर कालेज की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का पुनर्निर्माण निर्माण एक सप्ताह पूर्व ही हुआ था। ऐसी स्थिति में अराजक तत्वों का विद्यालय में प्रवेश रुक गया। ऐसी स्थिति में सोमवार रात्रि में बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया। बाउंड्रीवाल तोड़े जाने के संबंध में प्रधानाचार्य क्षेत्रपाल सिंह द्वारा शहर कोतवाली को अराजक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई किए जाने को शिकायत दर्ज कराई गई है। बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिला विद्यालय निरीक्षक से की है। संस्थान की सुरक्षा के लिए भवन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव देते हुए चौकी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks